महिला का भूत भागने के नाम पर दो तांत्रिकों ने बेरहमी से पीटा, दातों से कई जगह काटा डाला, गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत

मध्यप्रदेश के बालाघाट से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर महिला के शरीर पर कई जगह दांतों से काटा और बेरहमी से पीटा। इतना पीटने की वजह से महिला की पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हडि्डयां टूट गईं। बताया जा रहा है कि दिल और फेफड़ों में भी चोंटें आई। दोनों तांत्रिकों ने महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
Read Also – डिलीवरी कर लौट रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय पर चढ़ा गरबा का खुमार, म्यूजिक सुनते ही लगा जमकर नाचने
जानकारी के मुताबिक कटंगी से करीब दो किमी दूर ग्राम चिचगांव कोल्हापुर में परिजन महिला की झाड़-फूंक करवाने लगे गए थे। महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति सुंदरलाल बाहेश्वर ने बताया कि शुक्रवार रात को उसकी पत्नी गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
Read Also – फूट फूट के रोइ उर्फी जावेद, बोली नहीं काटूंगी केक, जानें क्यों
इसके बाद महिला को पास ही के गांव खजरी में तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक जूनियर मात्रे और टामलाल बाहेश्वर ने गीता के शरीर में प्रेतात्मा घुसे होने की बात कही। इस बीच वे भगवान की सवारी आने का दावा करने लगे। इसके बाद उन्होंने गीता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
महिला के पति ने बताया कि उन्होंने तांत्रिक को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। जब तक गीता बेहोश नहीं हो गई, मारते रहे। जब वो बेहोश हो गई तो डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। हम उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृत महिला गीता बाई (40 वर्ष) का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। कटंगी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज महाजन ने बताया कि पीएम में आंतरिक चोट होना पाया गया है।
Read Also – भारत जोड़ो यात्रा के 39वें दिन की शुरुआत बल्लारी के संगनाकल से
डॉक्टरों ने कहा कि पिटाई से महिला के हार्ट, फेफड़ों में चोटें आई थी। पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। परिजनों का कहना है कि आंतरिक अंगों में दांत के निशान हैं। तांत्रिकों ने महिला को जबरन भभूत और नींबू खिलाया था।





