छत्तीसगढ़ – लुटेरी दुल्हन का कारनामा, ऐसा लूटा की शादी से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा, पकड़े दलाल संग आपत्तिजनक हालत में – cgtop36.com

दुर्ग – लुटेरी दुल्हन द्वारा लूट का मामला इंदौर से सामने आया है। इस बार भिलाई में रहने वाली लुटेरी दुल्हन ने इंदौर के युवक को ऐसा ठगा की अब वो दोबारा शादी करने से पहले से 10 बार सोचेगा। चौंकाने वाली बात ये है कि जिस दलाल ने लुटेरी दुल्हन से युवक को मिलाया था उसी से लुटेरी दुल्हन के संबंध भी सामने आ रहे है। दलाल ने इंदौर के युवक का रिश्ता छत्तीसगढ़ ले जाकर तय करवाया था और कुछ दिन में ही उसकी शादी भी करवा दी। इसके बाद युवक के बुरे दिन शुरू हो गए।
Read Also – छत्तीसगढ़: रायपुर हवाईअड्डे पर आज एक राजकीय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
मिली जानकारी के मुताबिक शादी के 7 दिन बाद दुल्हन लापता हो गई और बाद में वह दलाल के घर पर आपत्तिजनक हालत में मिली वहां से सभी भाग गए। आपको बता दें कि पूरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेंवती रेंज में रहने वाले युवक के साथ घटित हुई। जिसकी शिकायत पर दलाल राधेश्याम, काजल, दुल्हन ललिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का केस दर्ज किया है।
Read Also – रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने शेयर की बेहद बोल्ड ड्रेस में फोटो, सेक्सी और हॉटनेस का लगाया तड़का
शादी से पहले दलाल राधेश्याम युवतियों के कुछ फोटो लेकर युवक के घर गया था। जिसके बाद दलाल राधेश्याम युवक को लेकर 6 जुलाई 2021 को छत्तीसगढ़ के भिलाई लेकर पहुंचा। यहां दलाल ने युवक से मिलवाने के लिए ललिता और उसकी बहन को होटल में बुलाया। हालांकि, जब ललिता का पैन कार्ड देखा तो उस पर ललिता पिता शिवचरण जांगड़े लिखा था जबकि आधार कार्ड पर ललिता पति शत्रुघ्न जोशी लिखा था। इस पर सवाल हुए लेकिन लुटेरी ने अपना जादू चलाया और खुद को विधवा बता दिया।
Read Also – हिरण का शिकार करने के लिए बीच रास्ते पर ‘पत्थर’ बनकर बैठ गया तेंदुआ, वीडियो में देखें फिर हुआ क्या
इसके बाद रिश्ता पक्का कर लुटेरी दुल्हन और उसकी पूरी गैंग ने 90 हजार रुपये शादी के खर्च के नाम पर ले लिए। 10 जुलाई को इंदौर युवक और ललिता की शादी हो गई। वही 7 दिन तक वो युवक से बहाने बनाकर दूर रही और सातवें दिन की रात को 3 लाख रुपये नगद और सोने व चांदी की ज्वेलरी लेकर भाग गई। बाणगंगा थाना के जांच अधिकारी स्वराज डाबी ने बताया कि पूरे मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ताकि इंदौर के युवक के अलावा अन्य कितने लोगों को ठगा गया है इस बात का भी खुलासा हो सके।





