बिहार

प्रेम प्रसंग में 6 माह पहले गए भाग, परिवार ने शादी करने की पहल तो दूल्हा इसलिए मंडप छोड़ गया अकेले ही भाग – cgtop36.com


पटना में शादी के पहले दूल्हे ने जो कारनामा किया है, उसकी हर ओर चर्चा हो रही है। छह माह तक लीव इन में रहने के बाद शादी करने पहुंचा दूल्हा फरार हो गया। पूरा मामला पुनपुन थाने के बेला बराह गांव का बताया जा रहा है।

Read Also – हिरण का शिकार करने के लिए बीच रास्ते पर ‘पत्थर’ बनकर बैठ गया तेंदुआ, वीडियो में देखें फिर हुआ क्या

मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप पासवान की पुत्री अमृता कुमारी की शादी दुल्हिन बाजार थाने के एनखा गांव निवासी धुरखेली पासवान के पुत्र रंजन कुमार के साथ होनी थी। इसके लिए वर-वधु के परिवार बुधवार को उलार सूर्य मंदिर पहुंच गए थे। इसी बीच दूल्हा रंजन कुमार वहां से चुपके से निकल गया। देखते ही देखते लड़का पक्ष के सभी वहां से निकल गए। छह माह से लीव इन में रह रही प्रेमिका भी नहीं समझा पाई कि आखिर उसके प्रेमी ने ऐन वक्त पर ऐसा क्यों किया।

Read Also – छत्तीसगढ़: रायपुर हवाईअड्डे पर आज एक राजकीय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

बताया गया कि लड़का व लड़की दोनों एक-दूसरे से प्रेम प्रसंग में लगभग छह माह पहले भाग गए थे। प्रशासन व सामाजिक दबाव के बाद शादी तय की गई थी। दोनों पिछले छह माह से साथ में रह भी थे। मामले मेंं लड़की व लड़के पक्ष के लोग समझौता कर शादी की बात कर रहे हैं। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को समझाने की कोशिश की जा रही है।

Read Also – आश्रम की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने ऑरेंज बिकनी में ढाया कहर, viral हुई फोटो

दूल्हे के भागने के बाद लड़की वाले पूरे रिश्तेदार के साथ लड़का पक्ष के घर पहुंच गया। दूल्हा के भागने का कारण पूछा, तो लड़का पक्ष के लोग गुस्सा गए और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चले। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। गंभीर अवस्था मे प्रभूलाल पासवान की पत्नी प्रभावति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं जख्मी धर्मशीला देवी, लालसा कुमारी, सविता देवी, बेबी देवी, संजू कुमारी, सुबोध पासवान, शकुंतला देवी, राजमती देवी, राधिका देवी का इलाज दुल्हिन बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं।





Related Articles

Back to top button