Breaking News

ISBM और MATS विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री बाटने का आरोप, विश्वविद्यालयों को हाईकोर्ट ने दिया समन |


बिलासपुर हाईकोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों द्वारा फर्जी डिग्री बांटने के मामले में दायर जनहित याचिका मामले में मैट्स और आईएसबीएम को जवाब देने 2 नवम्बर तक अंतिम समय दिया है। डिग्रियों के जांच में गड़बड़ी पाने के बाद भी उच्च शिक्षा विभाग द्बारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में दोनों विश्वविद्यालयों के खिलाफ याचिका दायर की थी।

Read Also – वरमाला पहनाने के दौरान दूल्हे ने की दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हो रहा ताबड़तोड़ वायरल

याचिकाकर्ताओं ने दोनों विश्वविद्यालयों के खिलाफ की गई जांच की रिपोर्ट भी हाईकोर्ट में प्रस्तुत की है। आपको बता दें कि रायपुर निवासी संजय अग्रवाल व अन्य ने मैट्स और आईएसबीएम विश्वविद्यालयों के ऊपर फर्जी डिग्रियां बांटने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

Read Also – बिना ब्रा के एयरपोर्ट पर नजर आई सुहाना खान, लोगों ने कर दी पूनम पांडेय से तुलना

याचिका में बताया गया है कि दोनों यूनिवर्सिटी अपने स्थापना काल से ही फर्जी डिग्रियां बांटते चले आ रहे हैं। याचिकाकर्ता संजय अगवाल ने 7 जून 2021 को उच्च शिक्षा विभाग को दोनों यूनिवर्सिटीज के खिलाफ शिकायत सौंपी थी। इसको लेकर गठित कमेटी ने शिकायत की और जांच के उपरांत सभी आरोप सही पाए गए।





Related Articles

Back to top button