सियान Helpline का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस के अवसर पर, सीएम भूपेश ले रहे समीक्षा बैठक

सियान Helpline
आज #अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस के अवसर पर साझा करना चाहूँगा कि हमने सियान हेल्पलाइन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।
वहीं राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बै ठक में बताया गया कि जिले में 303 गौठान संचालित हैं, 12 आवर्ती चारागाह हैं।उ न्होंने ग्राम नरसिंगपुर में आवर्ती चाराई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा की। जिले में एनीमिक महिलाओं की जानकारी ली।जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए एनीमिक पीड़ित माताओं, महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है।पोषण आहार के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और उसे आदत में शामिल करने पर जोर देने के निर्देश।
बैठक में जलजीवन मिशन के काम की जानकारी लेते हुए जिले के आदिवासी एवं बैगा बाहुल्य बोड़ला और पंडरिया के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, जैसे हैंड पम्प और पेय जल के अन्य स्रोतों की जानकारी ली गई।जिले के वनांचल क्षेत्रो में विद्युत विस्तार की समीक्षा करते हुए छूटे हुए गांव, मजरा टोला में बिजली लाइन विस्तार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की समीक्षा कर इस योजना से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रो में संचालित साप्ताहिक हाट बाजारों को जोड़ने के निर्देश।अंतिम व्यक्तियों को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का लाभ मिल सके इस उद्देश्य से कार्य करने के निर्देश।
☎️ सियान Helpline
आज #अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस के अवसर पर साझा करना चाहूँगा कि हमने सियान हेल्पलाइन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
✅ एक नवंबर (राज्य निर्माण दिवस) से सियान हेल्पलाइन होगी शुरू
✅ अकेले रह रहे बुजुर्गों को आपात स्थितियों में सहायता पहुंचाने में यह मदद करेगी
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 1, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




