Breaking News
कुम्हारी इलाके के इस गांव में एक ही परिवार 4 लोगों की हत्या |

दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पहले पति पत्नी क़ो मौत के घाट उतार उसके बाद दो बच्चों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है।
Read Also – सैनिटरी पैड दिया तो मांगने लगेंगे निरोध, छात्रा के सवाल पर महिला आईएएस का बेतुका जवाब हो रहा वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना की खबर के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है।
Read Also – अंकिता हत्याकांड – सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरएसएस के कथित स्वयंसेवक पर मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।





