बिजनेस

पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें छत्तीसगढ़ में क्या है कीमत


सरकारी तेल कंपनियों ने आज (13 जून) सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Excise Duty) घटा दिया है. जिससे डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9 रुपये 50 पैसे सस्ता हो गया है. छत्तीसगढ़ में डीजल के दाम में 6 रुपये 90 पैसे से 7 रुपये 43 पैसे की कमी आई है. पेट्रोल में 8 रुपये 60 पैसे से 9 रुपये 16 रुपये की गिरावट आई है. तेल के दामों में एक्साइज ड्यूटी घटाने से आम लोगों को कुछ राहत मिली है. छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है.

रायपुर में पेट्रोल डीजल का रेट:

रायपुर में पेट्रोल का रेट (Raipur Petrol Price)₹ 102.44 रुपये प्रति लीटर है. डीजल का रेट (Raipur Diesel Price today ) ₹ 95.42 रुपये प्रति लीटर है. बिलासपुर में पेट्रोल का रेट (Bilaspur Petrol Price) ₹ 103.14 रुपये प्रति लीटर है. डीजल का रेट (Bilaspur Diesel Price today) ₹ 96.12 रुपये प्रति लीटर है. दंतेवाड़ा में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है. (Chhattisgarh Fuel price)

जिला  पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) डीजल (रुपए प्रति लीटर)       जिला  पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर)  डीजल (रुपए प्रति लीटर)

अंबिकापुर      ₹ 103.58     ₹ 96.55      कांकेर  ₹ 103.67     ₹ 96.63

बीजापुर ₹ 101.63     ₹ 87.64      कवर्धा  ₹ 103.42     ₹ 96.39

बिलासपुर      ₹ 103.14     ₹ 96.12      कोरबा  ₹ 102.12     ₹ 95.11

दंतेवाड़ा ₹ 106.07     ₹ 99.01      महासमुंद      ₹ 102.68     ₹ 95.66

धमतरी ₹ 103.06     ₹ 96.03      नारायणपुर     ₹ 104.86     ₹ 97.81

दुर्ग    ₹ 102.76     ₹ 95.73      रायगढ़ ₹ 103.41     ₹ 96.38

जगदलपुर      ₹ 105.27     ₹ 98.21      राजनांदगांव    ₹ 103.22     ₹ 96.19

जांजगीर ₹ 102.65     ₹ 95.63      सूरजपुर ₹ 104.07     ₹ 97.04

जशपुर  ₹ 104.34     ₹ 97.31      रायपुर  ₹ 102.44     ₹ 95.42

आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

बता दें कि कच्चे तेल की कीमतें सिर्फ पेट्रोल और डीजल के दामों को ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कई और चीजों की भी कीमतों को प्रभावित करती है. दरअसल, कच्चे तेल का इस्तेमाल 2 हजार से भी ज्यादा चीजों के निर्माण में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होता है.



Related Articles

Back to top button