Breaking News

सुरंग की राह में एक बड़ा चट्टान, राहुल को बचाने पुरजोर कोशिश जारी |


जांजगीर चांपा। सुरंग की राह में एक बड़ा चट्टान आ गया है। हैंड ड्रिलिंग मशीन से चट्टान को तोड़ा काटा जा रहा है। कलेक्टर ने इससे बड़ी मशीन मंगाई है। ज्यादा बड़ी मशीन का उपयोग यहाँ करने से आसपास कम्पन की संभावना बढ़ जाएगी। जो कि राहुल के लिए खतरनाक बन सकता है।इसलिए सूझबूझ और एक्सपर्ट के बीच चर्चा करके ही कोई फैसला लिया जा रहा है।

Read Also – फिल्म ‘जुग जुग जियो‘ का गाना दुपट्टा जैसे ही आया लोगों ने कर दिया ट्रोल

बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरे 11 साल के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि बोरवेल में गिरा राहुल अब खुद बाल्टी से पानी भरने में मदद कर रहा है. दरअसल, बोरवेल की दीवारों से थोड़ा-थोड़ा पानी रिस रहा और बच्चा ऊपर से भेजे गए बर्तन में पानी को भरने में मदद कर रहा है.

रेस्क्यू टीम सावधानी पूर्वक लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है, अभी होरिजेंटल खुदाई की जा रही है ताकि राहुल तक आसानी से पहुचा जा सकें, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला लगातार रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे है । वे स्वयं बोरवेल के पास है और कैमरे से बच्चे की गतिविधियों को देख रहे हैं।

Read Also – अतरंगी कपड़ों में पहुंची कॉफी डेट पर उर्फी जावेद, लिया selfi

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा रेस्कयू ऑपरेशन किया जाएगा। आने वाले 6 घण्टे में पूरी जिम्मेदारी के साथ ऑपरेशन कर राहुल को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर इस ऑपरेशन को अंजाम देगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशन में ग्राम पिहरीद, मालखरौदा जिला जांजगीर-चाम्पा में बोरवेल में 54 घण्टे से भी अधिक समय से फसे राहुल साहू को बाहर निकालने अंतिम दौर का रेस्क्यू शुरू हुआ। कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित सेना के अफसर,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरी टीम छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े रेस्क्यू में जा रही है।

Read Also – दुल्हन को छोड़ कर बगल में खड़ी साली को दूल्हे ने पहनाई वरमाला, लोग बोले जुते खा के जाएगा

सभी प्रकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं के साथ रेस्कयू दल 60 फीट नीचे गहराई में उतरने जा रहा है। इस ऑपरेशन का सिर्फ एक ही मकसद है कि बोरवेल में फंसे राहुल को किसी भी तरह से सुरक्षित निकालना। लगभग 52 से 54 घण्टे से पोकलेन,जेसीबी,ड्रिल मशीन से भारी मशक्कत के बाद बोरवेल के समीप गहराई किया गया है। अब नीचे सुरंग बनाकर राहुल तक पहुचने का प्रयास किया जाएगा।

इस सबसे बड़े ऑपरेशन में हिस्सा बनने वालों को हर पल अलर्ट रहने कहा गया है। ऑपरेशन में किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं करने के सख्त निर्देश है।



Related Articles

Back to top button