रिलायंस जियो लाया है धमाकेदार प्लान, अब नही देना होगा यह चार्ज
रिलायंस जियो ने इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज के शुरू होने के कुछ दिन बाद ऑल इन वन प्लान्स लॉन्च किया था. इस प्लान की खासियत यह है कि तमाम बेनेफिट्स के साथ इनमें आपको अलग से IUC वाउचर लेने की जरूरत नहीं होती थी, इसमें आईयूसी मिनट पहले से शामिल होते हैं। इन प्लान्स में कॉल और डाटा बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
आइए आज जानते हैं जियो इन ऑल इन वन प्लान्स में क्या ऑफर कर रहा है।
जियो के ऑल इन वन प्लान्स 444 रुपये:
जियो के 444 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. इसमें हर दिन 2GB का डाटा मिल रहा है. इस रिचार्ज वाउचर में 100 एसएमएस प्रति दिन का ऑफर है. इसके साथ ही 1,000 फ्री आईयूसी मिनट मिल रहे हैं. जियो टू जियो अनलिमिटेड फ्री कॉल का ऑफर भी मौजूद है।
222 रुपये का प्लान:
जियो के इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की है. इसमें हर दिन 2GB डाटा मिलेगा. रिचार्ज में 100 एसएमएस प्रति दिन मिल रहे हैं. जियो टू जियो अनलिमिटेड फ्री कॉल मिलेगी. इसके साथ ही 1,000 फ्री आईयूसी मिनट का ऑफर मौजूद है।
333 रुपये का प्लान:
जियो के इस प्लान की वैलेडिटी 56 दिन है. इस प्लान में मौजूद दूसरे बेनफिट 222 वाले प्लान के समान ही हैं. प्लान में 2GB डाटा और 100 एसएमएस प्रति दिन मिल रहे हैं. जियो टू जियो अनलिमिटेड फ्री कॉल भी मिलेगी. इसके साथ ही 1,000 फ्री आईयूसी मिनट का ऑफर मौजूद है।




