उत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेश

तीन तलाक का मामला: बेटी होने पर सड़क पर रोककर पत्नी से तोड़ा रिश्ता, दहेज के लिए भी करता था परेशान, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। सड़क पर रोक कर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली के मोहल्ला रहमतनगर निवासी सानिया तरन्नुम ने बताया, उसकी शादी जनवरी 2023 में मक्की नगर निवासी मोहम्मद अनस से हुई थी। स्वजन ने शादी में लाखों रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और अतिरिक्त दहेज में कार, फ्लैट व नगदी आदि की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर पति ने भ्रूण परीक्षण कराया और गर्भ में बेटी का पता चलने पर पति मायके छोड़कर आ गया। मायके में पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया लेकिन बेटी पैदा होने की जानकारी मिलने पर भी ससुराल वाले पीड़िता और उसके बेटी के देखने नहीं गए।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने कहा था कि बेटा होने पर वह ले जाएगा। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर सानिया ने पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़िता का आरोप है कि 17 मार्च को पति अनस ने सड़क पर रोकर उसे तीन तलाक दे दिया और इद्दत तीन हजार का चेक भी भिजवा दिया। इस दौरान मोहल्ला निवासी सरताज व इरफान भी मौजूद थे। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया, एसएसपी के आदेश पर पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button