छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर से पानी की सप्लाई हो जाएगी सही, नया पंप फिट

नगर निगम द्वारा इंटेकवेल में 275 किलोवाट के पंप को बदलकर 475 किलोवाट के नए शक्तिशाली पंप को फिट कर दिया गया है। इसके साथ ही 3 अन्य पंप भी काम करने लगे हैं।

बता दें कि रविवार सुबह से इंटेकवेल से प्रभावित 19 टंकियों में पानी सप्लाई सौ फीसदी शुरू हो जाएगी। इंटेकवेल का शनिवार को महापौर प्रमोद दुबे ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को काम जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। फिल्टर प्लांट के सहायक अभियंता नरसिंह फरेन्द्र ने बताया कि नया मोटर पंप फिट कर दिया गया है। साथ ही इलेक्ट्रीकल का काम भी पूर्ण कर टेस्टिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।

मोटर को गर्म कर पानी सप्लाई के लिये तैयार करने में एक दो दिन का समय लगेगा। इसके बाद इससे पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार 19 नवंबर से इंटेकवेल में लगे 6 में से एक पंप को बदलने का कार्य शुरू किया गया था। इस वजह से शेष 5 में से 3 मोटर पंप भी प्रभावित हो गये थे, जिसके कारण शहर को 60 फीसदी पानी ही सप्लाई हो पा रहा था।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को 3 पंप ठीक कर दिये गये थे, आज शाम प्रभावित 19 टंकियों में 80 प्रतिशत पानी सप्लाई हुई। इसके बाद रविवार सुबह से पूर्व की तरह सौ फीसदी पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button