OBC आरक्षण पर मुख्यमंत्री का बयान, 27 प्रतिशत से ज्यादा टिकट ओबीसी वर्ग को – cgtop36.com

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में एक बार फिर साफ कर दिया, उन्होंने कहा- हमारा साफ कहना है कि हम 27 परसेंट से ज्यादा टिकट भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग के भाई बहनों को देगी, हम पार्टी की तरफ से ओबीसी को टिकट देंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हम पूरा न्याय करेंगे यह पार्टी का निश्चय है और इसलिए हमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं मॉडिफिकेशन के लिए हम गए हैं उसकी पूरी तैयारी करा कर आए हैं। लेकिन चुनाव की भी पूरी तैयारी करेंगे। क्योंकि ओबीसी के साथ हर हालत में न्याय होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि 27 पर्सेंट से ज्यादा टिकिट देकर ओबीसी वर्ग के साथ न्याय करेंगे और मैं भी मुख्यमंत्री के नाते कह रहा हूं, 27% से ज्यादा ओबीसी को टिकट देंगें, यह पार्टी का फैसला है हम ओबीसी को टिकट देंगे। हमने ओबीसी वर्ग के लिए ईमानदार प्रयास किए। हमने ओबीसी आयोग बनाया, ओबीसी कमीशन गाँव-गाँव घूमा हमने पूरी रिपोर्ट तैयार की। ओबीसी कमीशन ने रिपोर्ट सबमिट की, हमने रिपोर्ट मांगी और वो रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में सबमिट की, हमारा मामला महाराष्ट्र से बिलकुल अलग है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर बड़ा फैसला सुनाया है। प्रदेश सरकार कोर्ट में यह साबित नहीं कर सकी कि अन्य पिछड़ा वर्ग को पंचायत चुनाव में आरक्षण मिलना चाहिए। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने बिना आरक्षण के ही पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार की मांग को दरकिनार करते हुए 15 दिन में पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम चुनावों की अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रही है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।
हमारा साफ कहना है कि हम 27% से ज्यादा टिकट OBC के भाई-बहनों को देंगे। हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सामने हमारा पक्ष रख रहे हैं, संशोधन के लिए हम गए हैं… OBC के साथ हर हालत में न्याय होगा, हम 27% से ज्यादा टिकट देकर न्याय कर देंगे: म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/51OeZW8ahN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



