छत्तीसगढ़
गरियाबंद – पर्यटन स्थल जतमई में यात्रियों से भरी बस पलटी, मौके पर मची चीख पुकार

गरियाबंद – जिले के पर्यटन स्थल जतमई से दर्शन करके एक बड़े बस में लौट रहे पर्यटकों की बस ढाल एवं मोड में पहुंचते ही पलट गई। यात्रियों से भरे बस के पलटने से चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 53 व्यक्ति सवार थे और यह बस जांजगीर-चांपा जिले से आया था। पर्यटक बस दोपहर में गंगरेल बांध का टूर बनाकर शाम को घटारानी जतमई पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर लाया गया है।




