क्राइमजरा हटकेदेश विदेशमध्यप्रदेश

दूल्हा चला घोंड़े में सवार हो दुल्हन ब्याहने, लेकिन द्वार पर पहुँचते ही दूल्हे राजा के साथ, कुछ ऐसा हुआ की बिन दुल्हन लौटा बारात, वजह जानकर आप भी करेंगे दुल्हन की तारीफ़..

मध्य प्रदेश। दुल्हन ने बारात को दरवाजे पर से वापस लौटा दिया। हुआ यू की दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचा था। इस पर वो घोड़ी से एक बार नहीं तीन बार नीचे गिरा। यह नजारा दुल्हन देख रही थी। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वाकया मध्यप्रदेश के कुठौद के गांव का है। यहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा। बारात स्वागत के बाद दूल्हा शादी के पंडाल में पहुंचा,जहां घोड़ी से नीचे उतरते वक्त एक बार नहीं तीन बार नीचे गिरा। लड़की वालों ने जब दूल्हे को उठाया तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। वहीं लड़की ने यह पूरा नजारा देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह जिंदगी भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन उसका जवाब ना रहा। दुल्हन पक्ष ने पुलिस में पूरी घटना की शिकायत कर मामले में कार्रवाई की भी मांग की। पुलिस ने शादी में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। वर पक्ष से दहेज में ली गई मोटरसाइकिल समेत दूसरे सभी सामान लड़की के परिवार वालों को वापस कर दिए गए। वहीं दुल्हन ने भी सारे गिफ्ट लड़के वालों को वापस कर दिए। कुठौंद थाना इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस शादी समारोह में पहुंची तो दुल्हन को शादी के लिए समझाने की कोशिश की गई। जब हमें पूरे मामले का पता चला तो हमने दुल्हन का साथ दिया। 

Related Articles

Back to top button