दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च – cgtop36.com

राजस्थान: हनुमानगढ़ में कल दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।जोधपुर में बवाल के बाद लगातार पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है. जिला पुलिस ने जिले के सभी थानों में क्षेत्रीय कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर कम्युनिटी लाइजिंग ग्रुप की बैठक आयोजित करने के बाद अब आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए जिले भर में फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं.
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ के आदेश पर जिले भर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर निगरानी भी हो रही है. फ्लैग मार्च से आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील जारी की गई है. जिले भर में एक साथ सड़क पर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल कोरोना के बाद सम्भवत पहली बार देखा गया है.
राजस्थान: हनुमानगढ़ में कल दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। pic.twitter.com/WLtfkNVxvz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




