inh24झारखण्डदेश विदेश

Sex Racket का भडाफोड़, फर्जी पति-पत्नी बन चला रहे थे सेक्स रैकेट, छापेमारी में आपत्तिजनक सामान के साथ 7 गिरफ्तार

रांची. झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के अरगोड़ा इलाके में अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने दो लड़कियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया. जिस्मफरोशी का धंधा ऑनलाइन चलाया जा रहा था. पुलिस को इसके बार में गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस की छापेमारी में फ्लैट से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये।

पुलिस ने बताया कि खुद को पति-पत्नी बताकर ये सभी अपार्टमेंट में रहते थे और जिश्मफरोशी का धंधा चलाते थे. अरगोड़ा के तारामणि स्टेट अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट से पुलिस ने 2 युवती और 5 युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस की छापेमारी के दौरान दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. बाकी 3 आरोपी भी फ्लैट में मौजूद थे. फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, शराब और मोबाइल बरामद किये गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्स रैकेट का सरगना अनिल नाम का व्यक्ति है, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्त में आई दोनों युवती में एक जमशेदपुर, तो दूसरी लातेहार बालूमाथ की रहने वाली है. मामले की जानकारी देते हुए अरोगड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा ये कार्रवाई की गई जिसमें है सफलता मिली है. पिछले 10 से 15 दिनों से फ्लैट में ये धंधा चल रहा था. जबकि पुलिस को इसके बार में गुप्त सूचना मिली थी और फिर छापेमारी में फ्लैट से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट ऑनलाइन तरीके से चल रहा था. देह कारोबार में लिप्त युवतियों के अश्लील वीडियो भी युवको के मोबाइल में मिलने की सूचना मिली है।

Related Articles

Back to top button