उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने देशव्यापी कोविड लॉकडाउन का आदेश जारी – cgtop36.com

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने देशव्यापी कोविड लॉकडाउन का आदेश जारी किया है. उत्तर कोरिया में गुरुवार को कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई। वहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाेंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, पहला मामला सामने आने के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों के साथ बैठक की और संक्रमण को रोकने के लिए कठिन से कठिन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं खबर आ रही है कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने देशव्यापी कोविड लॉकडाउन का आदेश जारी किया है: AFP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




