कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ भी काफी लोकप्रिय है पिछले दिनों कपिल शर्मा ने खुद इस शो में एक बड़ा खुलासा किया है उन्होंने शो में नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर यह ‘राज’ उजागर किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू उनका शो छोड़कर क्यों गए।
बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म पागलपंती की स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे इनमें अनिल कपूर, अरशद वारसी, जॉन अब्राहम और उर्वशी रौतेला शामिल हुवे थे।
इंस्टाग्राम पर कपिल ने इस शो की एक वीडियो क्लिप शेयर की है इसमें दिख रहा है कि कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज में अनिल कपूर, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला से बातचीत कर रहे हैं इसी बीच उन्होंने यह राज उजागर कर दिया कि आखिर नवजोत सिंह सिद्धू उनके शो में वापस क्यों नहीं लौटे।
अनिल कपूर ने कपिल से मजाक किया कि उर्वशी रौतेला को देखकर आपके जज्बात सामने आ जाते हैं उसके बाद की चर्चा में कपिल शर्मा ने कहा, ‘उर्वशी आपका जादू चल रहा है आपने तपस्या भंग कर दी। आपको पता है कि जब आप पिछली बार आई थीं तो सिद्धू आपके साथ-साथ चले गए थे लेकिन अभी तक वापस नहीं आए. इसके बाद सभी ने जमकर ठहाका लगाया।



