जानें राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ऐसे जानें अपने शहर के दाम – cgtop36.com

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी 16वें दिन आठ अप्रैल को थम गई। शुक्रवार आठ अप्रैल को राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। पेट्रोल 111.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.86 रुपये प्रति लीटर रहा। गुरुवार को भी रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम यही थे।बाजार में दिखेगा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर
बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ही होनी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में बाजार में भी देखने को मिलेगा। आम आदमी को महंगाई की मार और सहनी पड़ेगी। ट्रांसपोर्टरों द्वारा एक बार फिर से मालभाड़े में बढ़ोतरी की बात की जा रही है। मालभाड़े में बढ़ोतरी होती है, सभी चीजों के दाम बढ़ेंगे।
14 दिनों में 8.70 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का क्रम पिछले महीने 22 मार्च से शुरू है। 22 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक 14 दिनों में रायपुर में पेट्रोल 8.70 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। पांच अप्रैल को रायपुर में पेट्रोल 110.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल की कीमत भी 102.02 रुपये प्रति लीटर हो गई। 22 मार्च को पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर था।
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं.


