उत्तर प्रदेश

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा ऐलान, कैदी करेगें गायत्री मंत्र और मृत्युंजय मंत्र का जाप… – cgtop36.com


आगरा। उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कैदियों के बीच सकारात्मक सोच लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे।

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां सर्किट हाउस में कहा, ‘‘राज्य की जेलों में कैदियों, खासकर जिन्हें अपने अपराधों को लेकर पश्चाताप है, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’’



Related Articles

Back to top button