बिजनेस

Mahindra ने अनुभव देने के लिए अपनी कारों को किराए पर देने का किया विकल्प पेश – cgtop36.com


Mahindra Automotive ने ग्राहकों को एक अलग अनुभव देने के लिए अपनी कारों को किराए पर देने का विकल्प पेश किया है। कंपनी ने इसके लिए Quiklyz नाम की कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है।

अगर आपको Mahindra कार खरीदने का सपना पूरा करना महंगा लग रहा है तो अब यह काम बेहद कम खर्च में किया जा सकता है। Mahindra ने Quiklyz नाम की एक कंपनी के साथ साझेदारी की है जो ग्राहकों को एक नया अनुभव देने के लिए व्हीकल लीजिंग (Vehicle Leasing) और सब्सक्रिप्शन के लिए एक प्लेटफॉर्म है। यहां ग्राहकों को अब आसानी से महिंद्रा कार किराए पर लेने का विकल्प मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए महिंद्रा ऑटो पोर्टल या डीलरशिप पर जाकर महिंद्रा कार किराए पर ली जा सकती है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा कार किराए पर लेने के लिए क्या करना चाहिए।

read also छत्तीसगढ़ – दुर्ग में एसएसपी ने 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित…

8 शहरों में मिलेगी यह सुविधा

फिलहाल महिंद्रा ने यह सुविधा केवल भारत के प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराई है, जिसमें मुंबई, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बैंगलोर, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं।

इस्तेमाल के हिसाब से चुकाएं
Mahindra Automotive के एमडी और सीईओ विजय नाकरा ने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से इस प्लान को पे पर यूज मॉडल पर पेश किया गया है. यह ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है। महिंद्रा की कारों को लीज पर लेने से ग्राहकों को लचीला और पारदर्शी विकल्प मिलेगा।

ऐसे होगा फायदा
लीज समाप्त होने के बाद, ग्राहक अपनी कार वापस कर सकते हैं, इसे फिर से लीज पर दे सकते हैं या अपने लिए एक नई कार का विकल्प चुन सकते हैं। Quiklyz का कहना है कि ग्राहक अपनी पसंदीदा कार 24 से 60 महीने की अवधि के लिए किराए पर ले सकते हैं, इसके अलावा 10,000 किलोमीटर प्रति वर्ष से शुरू होने वाले प्लान को भी चुन सकते हैं।

हर महीने देना होगा इतना किराया
अब आप सोच रहे होंगे कि चुनी हुई महिंद्रा कार का आपको हर महीने कितना किराया देना होगा? तो महिंद्रा कार को लीज पर लेने का मासिक किराया 21,000 रुपये से शुरू होता है। हालांकि, इसके बाद आपको पेट्रोल के अलावा कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता है, यानी बीमा, रखरखाव और सड़क किनारे सहायता कंपनी द्वारा की जाती है।



Related Articles

Back to top button