लाइफस्टाइल
चावल या रोटी के साथ खाने के लिए जल्दी कुछ बनाना चाहते हैं तो बनाइए आलू चोखा, खाने में टेस्टी और बनाने में भी आसान – cgtop36.com

रायपुर। आज की रेसेपी आलू चोखा है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। आलू चोखा आम तौर पर सबको पसंद आता है। यह बनाने भी भी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
read also – PM Svanidhi Yojana: सरकार इन लोगों को दे रही 10000 रुपये, मार्च तक उठा सकते हैं इस योजना का लाभ
सामग्री
आलू (उबले हुए) – 3
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2-3
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – डेढ़ चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में तीनों उबले आलूओं को छीलकर फोडें।
- इसके बाद अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक और तेल डाल दें।
-फिर आलू को पूरी तरह से मैश करते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। - आलू चोखा तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें।



