7th Pay commission news – केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है झटका, जानें पूरा मामला – cgtop36.com

केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के डीए एरियर को लेकर अब तक का सबसे अपडेट आया है। संभावना जताई जा रही है कि डीए एरियर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को झटका लगा सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो डीए एरियर पर सरकार ने कहा है कि फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के एरियर के भुगतान अटका हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को अटके एरियर का भुगतान कर सकती है। इस बीच अब जो खबर निकलकर सामने आई है जानकर कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगेगा। कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल डीए एरियर का भुगतान अभी नहीं किया जाएगा।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले बयान जारी कर जानकारी दी थी। कहा था कि ‘कोरोना महामारी की वजह से इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोका गया था, जिससे सरकार उस पैसे से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सके।
नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है। वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।



