छत्तीसगढ़

गौरेला – शादी से लौट रहे पति पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, ड्राइवर गंभीर – cgtop36.com


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सड़क हादसों में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. देर रात फिर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार रिटायर्ड शिक्षक पति- पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर शांति नगर के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक दंपती श्रीलोक नाथ शास्त्री और चंद्रकांता मध्यप्रदेश के सीधी से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कारीआम के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घायल ड्राइवर का इलाज जारी है.



Related Articles

Back to top button