02 नवंबर 2019 – जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट-टाइम कारोबार क लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है अतः प्रयत्नशील रहें।
वृषभ:आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन: आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति केा देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।
कर्क: आज का दिन किसी बहन-भाई की सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं ट्रासंफर का विचार बनाएं।
सिंह: आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।
कन्या: आज आपको बिजनस के लिए विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन रिसर्च आपको प्राप्त होगी।
तुला: आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
वृश्चिक: आज मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।
धनु: आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में रिसर्च का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर: आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहचाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।
कुंभ: उच्चाधिकारियों से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरम्भ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
मीन: आज उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज धन उधार न दें वापस मिलने की संभावना कम है। माता-पिता और गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।



