छत्तीसगढ़
मंत्रिपरिषद की बैठक में नए मुख्य सचिव आर.पी. मंडल का स्वागत और सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सुनील कुजूर को दी गई विदाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मंडल का स्वागत किया गया वहीं सेवानिवृत्त हुए निवर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की गयी।







