नांदगांव में किशोर का लैंगिक शोषण करने वाले दरिंदे पर विभाग ने की यह कार्रवाई
पिछले दिनों राजनांदगांव जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से लैंगिक शोषण के मामले में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर आखिरकार विभाग ने कार्यवाही की है। पुलिस प्रशासन से प्राप्त पत्र के बाद कुष्ठ विभाग में पदस्थ गौतम भट्टाचार्य को सस्पेंड करने की अनुशंसा करते हुए सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी ने ज्वाइन डायरेक्टर को रिपोर्ट भेज दी है।
बता दें कि आरोपी के खिलाफ शहर के कोतवाली थाने में धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर 14 साल के नाबालिग किशोर के साथ में लैंगिक शोषण करने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच में भट्टाचार्य द्वारा बच्चे का 3 साल से लगातार शोषण करने का मामला सामने आया था। आरोपी ने नाबालिग के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो तैयार कर रखी थी जिसे सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी दिखाकर उसके साथ लगातार लैंगिक शोषण करता था।
छत्तीसगढ़ की ताजातरीन खबरें व्हाट्सएप्प पर पाए। जोड़िए इस नंबर को अपने क्षेत्र के व्हाटसअप ग्रुप में –



