ये कुर्सी है बेहद खतरनाक, इस पर बैठने वाला खोता है अपनी जान से हाथ, जानें इस कुर्सी का राज….

पूरी दुनिया अनगिनत रहस्यों (Mystery) से भरी हुई है. कई रहस्य ऐसे हैं, जिनको आज तक वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं. हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यह रहस्य एक कुर्सी (Death Chair) से जुड़ा है.
वेबसाइट के दावे के अनुसार, इस कुर्सी (Haunted Chair) पर आज तक जो भी बैठा, उसकी किसी न किसी वजह से मौत हो गई. आज तक इस कुर्सी पर बैठने वाले 63 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. अब इस कुर्सी को इंग्लैंड (Englang) के एक म्यूजियम में रख दिया गया है.
खौफ इतना कि टांग दिया दीवार पर
इस कुर्सी के खौफ का अंदाजा इससे लगा सकते हैं. इसको जमीन पर इसलिए नहीं रखा गया है कि कहीं इस पर बैठकर किसी और की मौत न हो जाए. इस वजह से इस कुर्सी को म्यूजियम में कई फीट ऊपर रस्सी के सहारे लटकाया गया है.
इस रहस्यमयी कुर्सी के किस्से भी हैरान करने वाले हैं. ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक शख्स की बताई जाती है. दावे के अनुसार, बस्बी को यह कुर्सी बहुत ही ज्यादा पसंद थी और वह किसी को अपनी इस कुर्सी पर बैठने नहीं देता था. एक बार उसकी इस पसंदीदा कुर्सी पर उसके ससुर बैठ गए थे. इससे थॉमस को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उसने अपने ससुर की हत्या कर दी.
कहानी है खौफनाक
ससुर की हत्या करने के बाद थॉमस को फांसी की सजा मिली थी. रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस ने मरने से पहले श्राप दिया था और कहा था कि आगे जो भी इंसान इस कुर्सी पर बैठेगा, उस इंसान की मौत हो जाएगी. हालांकि थॉमस के इस श्राप को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया था और कुर्सी पर बैठने की गलती कर बैठे थे. बताया जाता है कि जिस-जिस शख्स ने इस कुर्सी पर बैठने की गलती की थी, उसकी किसी न किसी वजह से मौत हो गई थी.
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कुछ सैनिक इस कुर्सी पर बैठ गए थे. इसके बाद उनमें से एक भी सैनिक जिंदा नहीं बच सका था. कहा जाता है कि थॉमस बस्बी की आत्मा आज भी कुर्सी में है. इतनी मौतों के बाद इस कुर्सी को लोगों से दूर कर दिया गया. इसे अब डेथ चेयर के नाम से जाना जाता है. यहां तक कि लोग इसे म्यूजियम में देखने से भी डरते हैं.

