inh24बिजनेस

अब आरटीजीएस प्रणाली होगी चौबीसों घंटे उपलब्ध इस महीने से

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस (RTGS) प्रणाली को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्‍टम मतलब आरटीजीएस प्रणाली चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी, यानी आप किसी भी वक्त आरटीजीएस (RTGS) के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।

Read Also – Good News – मोदी सरकार हर महीने किसानों को देगी इस योजना में 3000, बस करना होगा यह काम

बता दें कि फंड ट्रांसफर की इस प्रणाली के तहत न्यूनतम ट्रांसफर राशि 2 लाख है और यह सुविधा केवल बैंकों के काम के घंटों के दौरान उपलब्ध है। वहीं राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर यानी एनईएफटी (NEFT), जो कि आरबीआई द्वारा संचालित एक रिटेल भुगतान प्रणाली है, उसे पिछले साल से 24×7 सुविधा बना दी गई है।

Read Also – एयरटेल लाया है जियो को टक्कर देने 399 का ये प्लान, जानिए दोनों में खास

बता दें कि IMPS एक रियल टाइम पेमेंट सर्विस है जो छुट्टियों के दिन भी उपलब्ध है, लेकिन इसका उपयोग 2 लाख से अधिक राशि को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है, इससे कम राशि के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार की सुबह क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके अनुसार आरबीआई ने रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार रखा है और रिवर्स रेपो रेट में भी किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button