inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – विधानसभा इलाके में गार्ड की साथी गार्ड ने ही इस बात पर कर दी थी हत्या, खुला राज

रायपुर के विधानसभा इलाके में शुक्रवार को हुई अपने साथी को चोरी से रोकने के प्रयास का नतीजा थी। दरअसल शुक्रवार को प्रयास हॉस्टल की कंस्ट्रक्शन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड तुकेश यादव की लाश मिली थी। मामले में दूसरे सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश साकेत को गिरफ्तार किया गया है। अखिलेश ने ही अपने साथी की हत्या की थी। घटना के बाद भी अखिलेश मौके पर मौजूद था।

Read Also – सिहावा का अनोखा दशहरा, रावण नही बल्कि मारा जाता है सहस्त्रबाहु की नग्न मूर्ति, लाखो लोग जुटते हैं देखने

पुलिस ने शक के आधार पर अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अखिलेश ने पुलिस को बताया कि वह कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरियां किया करता था। इस बात की खबर तुकेश को लग चुकी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। तुकेश से अखिलेश को चोरी करने से रोका था। इसी बात से नाराज अखिलेश ने बदला लेने की नीयत से तुकेश की जान लेने का प्लान बनाया।

Read Also – वीडियो – संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने पारम्परिक छत्तीसगढ़ी परिधान में किया नवरात्रि में नृत्य

आरोपी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तुकेश इमारत के तीसरे माले पर ड्यूटी कर रहा था। तभी वहां अखिलेश पहुंच गया और तुकेश के साथ बहस करने लगा। बहस के बीच ही पास पड़े एक पत्थर को उठाकर उसने सिर पर दे मारा। जिससे तुकेश बेसुध होकर गिर पड़ा। तब अखिलेश ने उसे तीसरे माले से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही तुकेश के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए और उसका खून बहने लगा। यह देखकर अखिलेश वापस कंस्ट्रक्शन साइट की गेट के पास चला गया और वहां ड्यूटी देने लगा।

Read Also – खाकी में लगा दाग, चौकी में ही महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, दरोगा का वीडियो भी हुवा था वायरल

इसके बाद जब मजदूर अपना काम करने पहुंचे तो इमारत के पिछले हिस्से में गार्ड की लाश देखकर घबरा गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड अखिलेश से पूछताछ की तो वह घबराहट में इधर-उधर की बातें करने लगा। कभी कहता कि तुकेश की नीचे गिरने की वजह से मौत हुई तो कभी कह दिया कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानता।

Read Also – व्हाट्सएप्प से चलता था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, लड़कियों की न्यूड तस्वीरें भेजकर किया जाता था सौदा, देह व्यापार से जुड़ी चार युवतियां गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने लाश की हालत देखकर अंदाजा लगाया कि मौत से पहले युवक के साथ मारपीट की गई होगी। शक के आधार पर साथी गार्ड अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को सुना दी। उसने बताया कि चोरी की घटना किसी और को पता ना चले इस वजह से ही उसने अखिलेश को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button