inh24छत्तीसगढ़

वीडियो – संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने पारम्परिक छत्तीसगढ़ी परिधान में किया नवरात्रि में नृत्य

कसडोल में रही गरबा की धूम संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने भी पारम्परिक छत्तीसगढ़ी परिधान में नृत्य कर बच्चो का उत्साहवर्धन किया
नगर पंचायत कसडोल में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां अम्बे सुआ-गरबा उत्सव समिति के तत्वाधान में त्रिदिवसीय गरबा का आयोजन 13,14 एवं 15 अक्टूबर को रखा गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक- युवतियां, एवं बच्चे शामिल हुए।इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं , गरबाप्रेमियों एवं नगरवासियों ने आनंद लिया। त्रिदिवसीय इस गरबा उत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति व छत्तीसगढ़ी गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई। अंतिम दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कार्यक्रम की मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू रही जिन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलू चंदन साहू , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानस पांडे सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु गरबा किया।अंत मे विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदाय किये गए।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री साहू ने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ परंपराओं संस्कृति तीज त्योहार को सहेजने का कार्य कर रही है।अंतिम दिवस गरबा खेलने व उत्सव देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है ,इससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने जय अम्बे गरबा समिति के सदस्यों को भव्य आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी।

माँ अम्बे सुआ-गरबा उत्सव समिति कसडोल के अध्यक्ष श्री विमल अजय ने बताया कि शानदार आयोजन का यह 5वां वर्ष है जिसके लिए नगरवासियों के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों में अच्छा खासा उत्साह रहता है और सभी का सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसा आयोजन होता रहेगा, उन्होंने उपस्थितजनों एवं अतिथियों का सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
आयोजक समिति के सदस्यगण, प्रायोजक समिति , समस्त नगरवासी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button