inh24छत्तीसगढ़

कोरोना संक्रमण से नई दुनिया अखबार के मालिक का 83 वर्ष की आयु में निधन, आया था कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण से नई दुनिया अखबार के मालिक का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दुनिया अखबार के मालिक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया था।

गौरतलब है कि वे 4 दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। आज भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका निधन हो गया है। बता दें कि भोपाल में कोरोना संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button