छत्तीसगढ़

रायपुर लूट – घास काट रही बुजुर्ग से माँगा हंसिया और फिर बुजुर्ग महिला का ही कान काटकर ले गए सोने की बालियां

रायपुर से सटे खरोरा में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां खरोरा क्षेत्र के कठिया नम्बर 1 गांव में खेत में घास काट रही एक बुजुर्ग महिला के कान काटकर सोने की बालियों की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने खेत में घास काट रही महिला से ही हंसिया मांगी और उसी का कान काटकर सोने की बाली लूटकर फरार हो गए।

Read Also – अगर आपके पास है ये 2 रुपये के दो सिक्का तो बन जायेंगे लखपति, जानें कैसे

बताया जा रहा है कि लुटेरों ने महिला के पांव से पायल भी खींचकर लूट ली। पीड़िता का नाम जानकी सेन उम्र 65 साल बताया गया है। लुटेरों की इस हरकत के दौरान महिला के कान और उंगलियों में चोट आई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी मुंह में गमछा बांध कर आये थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button