
भारत में कोरोना मामले एक दिन में एक बार फिर 30 हजार से ज्यादा बढ़े हैं. हालांकि पिछले दिन कम मामले आए. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,773 नए कोरोना केस आए और 309 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 38,945 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8481 एक्टिव केस कम हो गए।
पिछले 5 दिनों का आंकड़ा –
14 सितंबर- 27,176 1
5 सितंबर- 30,570
16 सितंबर- 34,403
17 सितंबर- 35,662
18 सितंबर- 30,773
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 33 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 44 हजार 248 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 48 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 32 हजार 158 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
Read Also – 18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप ‘डांस’ करते नजर आए सड़क पर, घटना का विडियो जमकर वायरल
कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 34 लाख 48 हजार 163
कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 26 लाख 71 हजार 167
कुल एक्टिव केस- तीन लाख 32 हजार 158
कुल मौत- चार लाख 44 हजार 838
कुल टीकाकरण- 80 करोड़ 43 लाख 72 हजार डोज दी गई
वहीं केरल में शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली और संक्रमण के 19,352 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 लाख 88 हजार 840 हो गई. वहीं 143 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 23,439 हो गई. राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 23,260 नए मामले सामने आए थे.
Read Also – 19 साल की लड़की ने 61 साल के बुजुर्ग से की शादी फिर मचा बवाल, लड़की के पिता ने किया यह
छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1, राजनांदगांव 7, बालोद 0, बेमेतरा 0, कबीरधाम 0, रायपुर 1, धमतरी 1, बलौदाबाजार 3, महासमुंद 1, गरियाबंद 0, बिलासपुर 3, रायगढ़ 0, कोरबा 3, जांजगीर-चांपा 0, मुंगेली 0, जीपीएम 1, सरगुजा 0, कोरिया 0, सूरजपुर 0, बलरामपुर 0, जशपुर 2, बस्तर 0, कोंडागांव 1, दंतेवाड़ा 1, सुकमा 1, कांकेर 0, नारायणपुर 0, बीजापुर 0 और अन्य राज्य से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
Read Also – दुल्हन को आया गुस्सा तो दूल्हे मियां की कर दी जोरदार पिटाई, वायरल हो रहा ये दूल्हा दुल्हन का वीडियो
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1005042 मरीज मिले हैं। जिसमें से 991150 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13560 मौतें हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में आज 23 हजार 081 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है। 18 सितम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 23 हजार 081 सैंपलों की जांच में से 28 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु कल नहीं हुई है। प्रदेश में 15 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं है।




