देश विदेश

18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप ‘डांस’ करते नजर आए सड़क पर, घटना का विडियो जमकर वायरल

ओडिशा के गंधहती वॉटरफॉल जाने वाले रास्ते पर दो 18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप ‘डांस’ करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों सांप एकदूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. वीडियो बेहद रोमांचक है. कोबरा का जोड़ा सड़क के किनारे एकदूसरे के साथ खेलता नजर आ रहा है. वहीं वन विभाग का कहना है कि, महेंद्रगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के लखारी जंगल में कोबरा की यह प्रजाति काफी कम है. यह सांप पहले कभी नहीं देखे गए हैं. ना ही पुलिस ने कभी देखा है ना ही किसी पर्यटक ने. वन विभाग के मुताबिक मौजूदा सीजन मेटिंग (प्रजनन) का तो कोबरा इस तरह से रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ झूम रहे हैं. न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक परालाखेमुंडी की एसीएफ गौरी रथ ने बताया कि ओडिशा के गजबपती इलाके में किंग कोबरा मौजूद हैं. ये मेटिंग का सीजन है, इसलिए अब कोबरा जंगल से निकलकर बाहर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ खेलते हैं. उन्होंने कहा कि कोबरा अब 18 फीट लंबे हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button