inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – हत्या कर फरार चल रहे 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, डंडे से पिट पिट कर उतारा था मौत के घाट

बिलासपुर – चकरभाठा पुलिस ने हत्या कर फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दूसरे राज्य में भागने की फिराक में थे. तभी पुलिस ने इन्हें धरदबोचा. मामला चकरभाठा क्षेत्र में बीते 5 सितंबर को मारपीट कर युवक की हत्या कर दी थी.

Read Also – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में होगी 4000 पदों पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

मिली जानकारी के मुताबिक नयापारा चकरभाठा में रहने वाले अशोक दास मानिकपुरी बीते 5 सितंबर को मंदिरहा तालाब शिव मंदिर में बैठकर अपने दोस्त विनोद साहू से बात कर रहा था. उसी समय संजय ध्रुव, दीपक कुमार प्रजापति, राहुल राज वहां पहुंचे. पुरानी रंजिश के चलते अशोक दास मानिकपुरी से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. उसके बाद युवकों ने डंडे से दोनों के साथ मारपीट की. जिस कारण अशोक और विनोद दोनों घायल हो गए।

Read Also – छत्तीसगढ़ बड़ी खबर – सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

वहीं आरोपियों ने अशोक को बुरी तरह से पीटा था, जब उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, तो अशोक मानिकपुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुस्साएं ग्रामीणों ने बीच सड़क पर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन भी किया था. इधर चकरभाठा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस ने सूचना के आधार पर जीपीएम जिले के केंवची में दबिश देकर हत्या के तीन आरोपी संजय ध्रुव, दीपक कुमार प्रजापति, राहुल राज को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी आरोपी दूसरे राज्य भागने वाले थे।

Related Articles

Back to top button