inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में होगी 4000 पदों पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त 3 हजार 948 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही इन पदों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंत्रालय महानदी से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  विभाग द्वारा इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार जन सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए स्वस्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। राज्य शासन द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अतर्गत सेटअप में स्वीकृत सीधी भर्ती के निम्न रिक्त पदों को भरे जाने की अनुमति प्रदान की है।

इनमें चिकित्सा अधिकारी के 143 पद, नेत्र सहायक अधिकारी के 234 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 141 पद, रोडियोग्राफर के 48 पद, स्टॉफ नर्स के 464 पद, ओ.टी. टेक्निशियन के 18 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 187 पद, मनोरोग परिचारिका के 24 पद और मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता के 5 पदों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के 379 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 210 पद, डेऊेसर ग्रेड-1 के 496 पद, डार्करूम असिस्टेंट के 14 पद, लैब असिस्टेंट के 16 पद, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद, डेऊसर ग्रेड-2 के 68 पद और चतुर्थ श्रेणी के 1497 पदों के सीधी भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button