देश विदेशबिहार

विवाहिता से हथियार के बल में रेप करने वाले आरोपी ने कोर्ट में कुछ इस तरह किया सरेंडर जिसे पढ़ आप भी चौक जायेंगे…

बिहार। भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एमबीए विभाग के पीछे 11 सितंबर की रात में हथियार के बल पर विवाहिता की अस्मत लूटने वाले आरोपितों में से एक आरोपी कन्हैया यादव को पुलिस तलाशती रह गयी। कन्हैया कुमार ने पुलिसिया मुस्तैदी व सक्रियता को धता बताते हुए गुरुवार को सुबह में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले कोर्ट के अंदर मौजूद वकीलों से लेकर बाहर बैठे लोगों में से किसी ने भी वकील के ड्रेस में पहुंचे कन्हैया यादव को नहीं पहचाना। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा के जरिये जेल भेज दिया।

आपको बता दे 11 सितंबर की रात को विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के एमबीए भवन के पीछे एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पति को परबत्ती क्षेत्र के ही कन्हैया यादव व साजन कुमार ने 500 रुपये खाने-पीने के लिए मांगा। न देने पर उसे मारापीटा और बंधक बना लिया था। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को फोन करके एमबीए भवन के पीछे बुलाया था और पिस्टल सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में विश्वविद्यालय थाने में कन्हैया यादव व साजन कुमार के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हो गया था और तबसे पुलिस दोनों की तलाश में थी।

Related Articles

Back to top button