प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्व.केंद्र में भाजपाईयो ने किया फल वितरण किया

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – भाजपा मण्डल पलारी में आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पलारी में मरीजों को फल एवं मास्क का वितरण किया मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा ही संगठन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। यह सेवा ही संगठन का कार्य पूरे 20 दिन तक 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चलना है। पीएम मोदी के जन्मदिन से 07 अक्टूबर को मोदी का 13 साल का मुख्यमंत्री एवं 7 साल का प्रधानमंत्री का सफर पूरा हो रहा है जो भाजपा कार्यकर्ता पूरे 20 दिन तक कोई दिन सफाई तो कोई दिन जन चौपाल लगाने का कार्य कर लोगो को कोरोना की टीका एवं अन्य बीमारियों की जानकारी दे कर जनता को जागरूक करने का कार्य करेगा।
आज के कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विपिन बिहारी वर्मा योगेश चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, प्रदेश अ ज मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, प्रदेश मत्री किसान मोर्चा ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, मण्डल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, महामंत्री शिव यदु पवन वर्मा, रमेश धीवर अनूप साहू चरणदास तेहरवंश नरेंद्र वर्मा नेतरंजन निर्मलकर विष्णु सेन तुलसी डहरिया टुकेश्वरी वर्मा सुरजा चेलक माया वर्मा मंजू यादव लोकेश यदु इश्लाम बेग ताजेन्द्र रवि संतोष प्रदीप बघेल भारत साहू राधे वर्मा जोतराम ईश्वर बघेल कौशल साहू पीताम्बर लक्की एवं भाजपा मण्डल पलारी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।



