inh24छत्तीसगढ़

नदी में बहा युवक और महिला,दो अलग-अलग जगह एनीकट में बह जाने से महिला व एक युवक लापता, रेस्क्यू टीम खोज में जुटी

पूरा मामला बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक ग्राम सोनपण्डार के युवक प्रकाश यादव पिता रवि यादव उम्र 17 साल एनीकट में नहाते समय बाहर गया। वहीं दूसरी जगह ग्राम नवागाव खुर्द में ग्राम कोगिया जाने के मार्ग में नर्मदा नदी पर बने रपटा पार करते शाम  कबीरधाम जिले के ग्राम दरसा टोला निवासी पुष्पा साहु उम्र 32 वर्ष पति रमेश साहु अपनी मां जुरईया बाई व चचेरे भाई गणेश राम साहु के साथ सोमवार की शाम 7 बजे के करीब परपोडी में उपचार कराने के बाद जा रही  ग्राम नवागाव खुर्द के पास  कोंगिया जाने वाले मार्ग में नर्मदा नदी पर बने रपटा में अधिक बहाव होने की वजह से बाईक से उतरकर अपनी मां के साथ पैदल जा रही थी कि पुष्पा की मां का पैर फिसल गया इसी दैारान अपनी मां को बचाने के फेर में पुष्पा ही नदी में बह गई जिसके बाद आसपास के लोगो को जानकारी देकर मदद मांगी गई। नदी में बही महिला नही मिली । ग्राम कोटवार द्वारा थाने मेें धटना की जानकारी दी गई जिसके बाद तलाशकरने का प्रयास किया अंधेरा होने की वजह से  रेस्क्यु बंद किया था। जिला होमगार्ड व एस डी आर एस की टीम ने तलाश किया पर आज भी नही मिली ।

 एस डी आर एफ व जिला होमगार्ड का अमला  पडताल में जुटा रहा ।  दुर्ग व रायपुर से टीम बुुलाया जायेगा । वर्तमान में नदी में अधिक बहाव होने सेे खोजबीन में दिक्कत होने रही है।

नवागांव  के करीब है संगम बहाव तेज हो जात है।

Related Articles

Back to top button