छत्तीसगढ़

भारत सत्याग्रह मशाल रैली के समापन में हादसा, मंच गिरा धड़ाम से, पीसीसी चीफ मरकाम सहित आला नेता गिरे


बिलासपुर में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह मशाल रैली के समापन में आज एक हादसा हो गया। रैली के समापन में देवकीनंदन चौक पर बने विशाल मंच पर बड़े नेताओं के साथ इतने अधिक लोग चल गए कि मंच उनका भार वाहन न कर सका और ढह गया।

जिस समय मंच ढहा उस वक्त उस पर कई बड़े नेता मौजूद थे। मंच ढहने के साथ सभी नेता भी नीचे जमीन पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

जब यह हादसा हुआ उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, चंदन यादव, चंद्रप्रकाश बाजपेई शहर विधायक शैलेश पांडे, आशीष सिंह तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर और अनेक कांग्रेसी नेताओं सहित कुछ पत्रकार भी मंच पर मौजूद थे।



Related Articles

Back to top button