लाइफस्टाइल

रक्षा बंधन मिठाईयां – रक्षाबंधन पर जब बंधेगी राखी भाई के कलाई तो जरूर राखिए प्लेट में ये मिठाई…

भारत भर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस त्योहार पर तरह-तरह के पकवान, मिठाईयां बनाने का काफी महत्व है। भाई-बहन के स्नेह व ममता की डोर में बंधे इस पर्व पर बहनें अपने भाई के लिए उपहारस्वरूप तरह-तरह की मिठाईयां लेकर अपने मायके आती है। आइए जानते हैं सरल तरीके से बनाई जाने वाली 5 विशेष मिठाईयां…

मनपसंद स्वादिष्‍ट खोपरा बर्फी

 सामग्री –

250 खोपरा बूरा, 100 ग्राम मावा, 200 ग्राम शक्कर, एक चम्मच घी, 1 चम्मच इलायची पावडर, चांदी का वर्क, 2-3 केसर के लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर (कटोरी में पाव चम्मच दूध में घोल लें)।

विधि –

बर्फी बनाना शुरू करने से पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें। फिर कड़ाही में धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। मावा ठंडा होने पर खोपरा बूरा मिला दें।

तत्पश्चात डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। इस चाशनी में खोपरा बूरा-मावा, मीठा हु रंग व इलायची पावडर मिला दें तथा मिश्रण को अच्छीतरह मिक्स कर लें। अब इसमें घी मिलाएं तथा पुन: हिलाएं।

अब एक थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर उसमें तैयार मिश्रण फैला दें। ठंडा होने पर चौकोर आकार में काट लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं एवं केसर बुरका दें। तैयार स्वादिष्‍ट खोपरा बर्फी के साथ त्योहार का लुत्फ उठाएं।

लाजवाब स्पेशल मेवा चूड़ी बर्फी

सामग्री :

50 ग्राम बादाम, 50 ग्राम काजू, 25 ग्राम पिस्ता, 25 ग्राम नारियल बूरा, 300 ग्राम शक्कर का बूरा, 50 ग्राम गोंद तला हुआ, 200 ग्राम पिसा उड़द मोगर, 4-5 पिसी इलायची पावडर, 150 ग्राम घी, आधी कटोरी मेवे की कतरन, हाथ में पहनने वाला मोटे आकार का एक कड़ा या चूड़ी।

विधि :

बादाम, काजू, पिस्ता मिक्सी में बारीक पीस कर अलग रख लें। अब कड़ाही में घी लेकर उसमें पिसी उड़द की दाल डाल कर धीमी आँच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। तत्पशाच उसमें मेवों का पिसा पावडर डालें और नारियल बूरा भी डाल दें। अब 5-7 मिनट धीमी आँच पर सेंक लें।

अब मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण गुनगुना रहने पर उसमें बूरा व इलायची पावडर व तला गोंद मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। एक थाली को उल्टी रख कर उस पर चूड़ी या कड़ा रखकर पहले उसमें मेवें की कतरन थोड़ी सी बिछा दें और ऊपर से तैयार मिश्रण को भरकर हाथ से चपटा कर दें। कड़े को धीरे से उठा लें।

इसी प्रकार पूरी थाली पर मिठाई बना लें। ठंडी हो जाने पर सभी को पलट कर डिब्बे में भर दें। अगर चूड़ी से बनाना संभव न हो तो चौकोर आकार में भी बना सकते है।

Related Articles

Back to top button