उत्तर प्रदेशदेश विदेश
मुख्यमंत्री का ओएसडी बन, अफसरों के जरिये फर्जी काम कराने की कोशिश, शख्स गिरफ्तार….

लखनऊ। यहां एक शख्स मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर अफसरों से गलत काम कराने की कोशिश में जुटा था उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. यह शख्स मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर अफसरों से गलत काम कराने की कोशिश में जुटा था. लखनऊ पुलिस ने गौतमपल्ली इलाके से शख्स को गिरफ्तार किया है.
Read also:-एग्जाम में हुआ अच्छे नंबरों से पास, फिर भी कर ली आत्महत्या, जानिए क्या थी वजह
गिरफ्तार जालसाज ने मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक के नाम पर पीडब्ल्यूडी सचिव समीर वर्मा को फोन किया था. सरकारी सीयूजी सीरीज के नंबर से कॉल कर अफसरों पर रौब जमाने वाला जालसाज खुद को मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी यानी अभिषेक कौशिक बताता था. अभिषेक कौशिक के नाम पर 13 जुलाई की शाम 5.36 पर सीयूजी सीरीज के इस नंबर से पीडब्ल्यूडी सचिव समीर वर्मा के नंबर पर आई कॉल में एक ठेकेदार का काम करने को कहा गया.




