inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नर हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर उतारा मौत के घाट, सैकड़ों घर उजाड़ चुके हाथी के दल

सरगुजा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां 10 हाथीयों के दल विचरण कर रहे हैं जिसमें से एक नर हाथी ने जंगल में भैंस चराने गए दो ग्रामीणों को  कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है।

बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीण ढांडकेसरा जंगल में भैंस चराने के लिए गए थे भैंस चराने गए छह ग्रामीणों में 2 को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है। ग्रामीण जंगल में बने मचान में सो रहे थे इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। 6 में से 4 ग्रामीण भाग गए लेकिन दो लोग हाथी के चंगुल में फंस गए जिसे हाथी ने कुचल कर मौके पर ही मार दिया। घटना की सूचना पर मेन पार्ट वन परीक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची है।

आपको बता दें कि पिछले 4 महीने से इलाके में हाथियों के दल विचरण कर रहे हैं और  सैकड़ों घर उजाड़ चुके हैं और कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है

Related Articles

Back to top button