मनोरंजन

शादी से पहले मां बनी नेहा धूपिया, पति से उम्र में बड़ी

अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जुली जैसी फिल्म में काम कर चुकी नेहा ने फिल्मी पर्दे पर कई बोल्ड रोल किए लेकिन उनका फिल्मी कैरियर फिर भी परवान नहीं चढ़ पाया। नेहा अब भी फिल्मों में काम कर रही हैं लेकिन उनके हिस्से साइड रोल्स ही आते है। निजी जिंदगी की बात करें तो नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की है। इन दोनों की सीक्रेट लव स्टोरी का खुलासा इनकी शादी के बाद ही हुआ। नेहा और अंगद ने साल 2018 में दिल्ली के एक गुरूद्वारे में गुपचुप शादी रचाई थी। सोशल मीडिया शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अपनी शादी में नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। इनके लुक को और भी बेस्ट इनकी पिंक बिंदी बना रही थी। चारों और नेहा के खूबसूरत लहंगे के चर्चे थे। ये लहंगा बॉलीवुड डिज़ाइनर अनिता डोंगरे के कलेक्शन में से एक था। जो चंदेरी फैब्रिक पर बना था और इस पर फ्लोरल मोतिफ्स की खास एम्ब्रॉयडरी की गई थी।

इस लहंगे का पूरा काम समर वेडिंग को ध्यान में रख किया गया था। इसके साथ ही इस लहंगे पर गोटा पट्टी वर्क, जरदोज़ी, रेशम, डोरी और सीक्वन वर्क का काम देकर और खास बनाया गया था। इसकी कीमत लगभग 2 लाख बताई गई थी। नेहा के पति अंगद सफेद रंग के अचकन में दिखे और नेहा के ब्लश पिंक लहंगे को मैच करने के लिए पिंक रंग की पगड़ी पहनी थी।गुपचुप शादी करने के पीछ नेहा की प्रेग्नेंसी सामने आई थीं जिसका खुलासा शादी के कुछ महीने बाद हुआ था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी के करीब

महीने बाद इस खुलासा किया कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थीं। आपको ये भी बता दें कि नेहा धूपिया अंगद बेदी से 2 साल बड़ी भी हैं। अंगद ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को इस (शादी से पहले नेहा की प्रेग्नेंसी) बारे में बताया था तो उन्हें बहुत डांट पड़ी थी। अंगद ने कहा कि शायद मेरे पेरेंट्स ने मुझसे यह उम्मीद नहीं की थी। शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा। सोशल मीडिया पर नेहा बेटी संग तस्वीरें शेयर करती है। वहीं अब वो दोबारा मां बनने वाली हैं। नेहा ने फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने हिंदी, पंजाबी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया हैं। साथ ही नेहा ने साल 2002 में ‘फेमिना मिस इंडिया पेजेंट’ का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। साथ ही नेहा ने साल 2002 में ‘फेमिना मिस इंडिया पेजेंट’ का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फिल्म ‘कयामत’ से नेहा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। नेहा एमटीवी के दो फेमस रियलिटी शो ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ में बतौर जज काम कर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने घर से ही शो नो फिल्टर नेहा सीजन 5 की शूटिंग कर रही है।

Related Articles

Back to top button