बादल फटने से हुई भयानक हादसा, 4 की मौत गांव के कम से कम 30 – 40 लोग लापता

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार तड़के बारिश का कहर देखने को मिला। जिले के होंजर गांव में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं गांव के कम से कम 30-40 लोगों के लापता होने की खबर है। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है।
पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी का कहना कि आज तड़के करीब 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन क्षेत्र के होंजर गांव में बादल फट गया। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि 28 लोग लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी हमारे पास सटीक विवरण नहीं है। इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है।
किश्तवाड़ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने कहा कि हमने मलबे से अब तक चार शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गांव में 30 से 40 लोग थे।
Read also – राजधानी की इन दो ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल, पढ़िए पूरी खबर..
बता दें कि किश्तवाड़ शहर जम्मू से लगभग 200 किमी दूर है और दच्चन किश्तवाड़ जिले में एक दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं. आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।



