
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलसेला एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के कुशल निर्देशन में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में प्रआर जागेश्वर ध्रुव आरक्षक तुलेश्वर डडसेना, धीरेन्द्र मधुकर, यशवंत बंजारे, भवानी दुबे एवं महिला आरक्षक लीला साहू के जुआ, सट्टा, शराब पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि प्रभावी मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ओडान के करन बेलदार स्कुल चौक के पास 02 थैला में शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना में हमराह स्टाप एवं गवाहान के रेड कार्यवाही किया कि आरोपी करन बेलदार पिता ईसर बेलदार उम्र 40 वर्ष साकिन ओडान थाना पलारी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 15 पाव देशी मसाला किमती 2950/रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिर0 कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।




