बिजनेस

फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जाने अपने शहर कीमत इस तरह

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल—डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमते जारी कर दी है। आज (13 जुलाई 2021) तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमते स्थिर है। एक दिन पहले यानी सोमवार को डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर में कटौती की थी।

वहीं, पेट्रोल की कीमतों मेंं 28 पैसे पर लीटर बढ़ोतरी की। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल कल के 89.88 रुपए प्रति लीटर से घट कर 89.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। ईंधनों की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही उनकी कीमतें एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

मई से अबतक 10.79 रुपए महंगा हुआ तेल
राजधानी दिल्ली में मई से लेकर अब तक 39 बार तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। इन 39 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपए और डीजल 8.99 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, जुलाई महीने की बात करें तो इस महीने में अब तक कुल आठ बार पेट्रोल के भाव बढ़े हैं। मई में 16 बार और जून में 16 बार पेट्रोल के भाव बढ़े थे।

मेट्रो में तेल के कीमतों की बात करे तो मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.19 रुपए जबकि डीजल 89.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.20 रुपए व डीजल की कीमत 97.29 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.67 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.35 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.81 रुपए प्रति लीटर है।

कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button