inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने कुचला, मौके पर तीनों की मौत

जांजगीर-चाम्पा: जिले के बिर्रा-तालदेवरी गांव के बीच अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक व्यक्ति बोरसी गांव के और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। घटना के बाद मौके पर तनाव है और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं और घटनास्थल पर तनाव के हालात हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button