नदी किनारे तेंदुवे ने झपट्टा मार अजगर को दबोचा फिर हुवा ऐसा कि वीडियो देख चौंक जाएंगे आप – cgtop36.com

जंगली जानवरों में शेर, बाघ, चीता और तेंदुए को सबसे ज्यादा खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो अपने शिकार पर झपट्टा मारकर पल भर में उनका काम तमाम कर देते हैं. खासकर तेंदुए (Leopard) अपने फुर्तीले अंदाज में दूसरे जानवरों को पल भर में मौत के घाट उतार देते हैं।
ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ पानी पीने के लिए नदी के किनारे पहुंचता है, लेकिन तभी उसकी नजर एक अजगर (Python) पर पड़ जाती है और वो फौरन झपट्टा मारकर अजगर को दबोच लेता है. जिस अंदाज में तेंदुआ, अजगर का शिकार करता है, उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
अजगर का शिकार कर रहे तेंदुए के इस वीडियो को wild_animals_creation नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. आमतौर पर इस तरह का नजारा कम ही देखने को मिलता है, इसलिए लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हो गए हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं।
देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/CaJKKKONGw9/?utm_medium=copy_link
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे एक तेंदुआ पानी पीने के लिए पहुंचा है. पानी पीने के दौरान उसकी नजर पास में मौजूद अजगर पर पड़ती है और देखते ही देखते वो उस पर झपट्टा मार देता है. अजगर पर हमला करते ही तेंदुआ उसे अपने मुंह में दबा लेता है. हालांकि इस दौरान अजगर खुद को बचाने के लिए तेंदुए पर पलटवार करता है, लेकिन शिकारी तेंदुआ संभल जाता है और उसे मुंह में दबाकर वहां से चला जाता है।




